इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है , मौत का कारण संदिग्ध है , परिवार और पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है
हीरानगर पुलिस के अनुसार मृतका प्रियांशी पिता धर्मेंद्र 19 निवासी मेघदूत नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के समय परिजन पास ही थे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक प्रियांशी ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया , परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही प्रियांशी ने अपनी पढ़ाई पूरी कर मेघदूत गार्डन के सामने रेस्टोरेंट शुरू किया था तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी उससे बड़ी और छोटी दोनों बहनें भी घर में ही थीं परिवार का कहना है कि न तो किसी तरह का मानसिक तनाव दिखा और न ही किसी विवाद की जानकारी थी , पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजन के बयान लेने के साथ ही युवती के निजी हालातों की भी पड़ताल कर रही है
बाइट – डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया इंदौर
