तराना। पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा थाना तराना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानों के अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, मालखाना व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने थानों में रखे गए रिकॉर्ड की जांच कर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता में विश्वास कायम रखना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना रहा।
