भागीरथपुरा जलकांड के बाद से इंदौर को लेकर देश के कई इंफ्लूएंसर तरहतरह की रील बना रहे… ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जतिन मिश्रा का सामने आया, जिसमें इंदौर के सांसद को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए व्यवस्था को कोसा गया… जब वीडियो वायरल हुआ तो अब जाकर मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया… बीएनएस की धारा 223, 352 के तहत दर्ज हुआ प्रकरण… एफआईआर दर्ज होने के बाद भी तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे… कुछ लिख रहे कि “अभद्र भाषा का प्रयोग बहुत गलत है…” तो कुछ यह भी लिख रहे कि “सिर्फ भाषा गलत है, बाकि… अगर इस दौर में हरीशंकर परसाई होते तो उन पर अब तक 200 से अधिक एफआईआर दर्ज हो गई होती..?”
17 Views
