मध्यप्रदेश के दमोह में स्थित हटा से ‘हटकर खबर’ सामने आई… यहां स्नेह गांव निवासी 38 वर्षीय कुसुम आदिवासी ने 10वें बच्चे को जन्म दिया… महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 17 वर्ष है… आश्चर्य की बात यह है कि महिला ने पूर्व के अपने सभी 9 स्वस्थ बच्चों को घर में ही जन्म दिया… इस बार 10वें बच्चे की डिलीवरी में थोड़ा रिस्क था तो आशा कार्यकर्ता ने समझाया कि महिला की डिलीवरी अस्पताल में हो… इस पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां महिला की 10वीं डिलीवरी हुई… महिला की 10 संतानों में तीन बेटे और 7 बेटियां हैं… 10वें बच्चे की डिलीवरी में बताई रिस्क पर जब महिला के पति से डॉक्टरों द्वारा पूछा गया कि अब तक ऑपरेशन क्यों नहीं कराया, तो वह बोला – अब हम ऑपरेशन करा लेंगे… उधर, महिला की डिलीवरी करने वाली नर्स देवकी कुर्मी ने मीडिया को बताया कि महिला हाई रिस्क जोन में थी… हालांकि डिलीवरी नॉर्मल हुई है और माँ-बच्चे दोनों सुरक्षित हैं और बच्चे का वजन 3.5 कि.ग्रा. बताया गया..!
