चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक राज्य की वोटर लिस्ट में से 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं। इनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। आज दोपहर 1:30 बजे पॉलिटिकल पार्टियों की बैठक के बाद इलेक्शन कमीशन ने इसे जारी किया। 7000 मतदान केंद्र बढ़े। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 निर्वाचकों में से 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 निर्वाचकों ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं।
53 Views
