February 4, 2026
IMG-20251226-WA0265

 

*इंदौर|* आष्टा थाना में श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख श्री अनुराग प्रताप सिंह राघव के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में संभाग, जिला स्तर और तहसील स्तर पर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को करणी सेना की ओर से विरोध स्वरूप इंदौर संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले को अनुचित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

करणी सेना के कमल सिंह जादौन, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, ठाकुर संतोष सिंह, अमित सिंह जादौन और राहुल सिंह
जादौन ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी संभाग और तहसील में करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञापन दे रहे हैं।

इंदौर में भी दिए संभाग आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि 21 दिसंबर को हरदा जिले में “जन क्रांति” के बैनर तले एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से राजपूत समाज के लोग और करणी सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान 21 दिसंबर की रात आष्टा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से राजपूत समाज के लोगों और करणी सेना के पदाधिकारियों पर पथराव किया गया, जो जानलेवा और गंभीर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
घटना के बाद उत्पन्न तनाव और संभावित अशांति को शांत करने के उद्देश्य से श्री अनुराग प्रताप सिंह राघव 23 दिसंबर को आष्टा पहुंचे। एक जिम्मेदार सामाजिक नेता के रूप में उन्होंने समाज के लोगों से संयम, शांति बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर न्याय की मांग करने की अपील की। इसके बावजूद, दिन के समय कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर आष्टा थाना पुलिस द्वारा उसी दिन उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया तथ्यहीन है और विधि व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। इस एफआईआर से समाज में व्यापक आक्रोश और असंतोष है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, एफआईआर के तत्काल निरस्तीकरण और वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि शीघ्र न्याय न मिलने पर समाज विधिसम्मत तरीके से उच्च प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर जाएगा। प्रमुख रूप से राहुल सिंह पवार रविंद्र सिंह राणा गौरव सिंह ठाकुर विनय सिंह गणेश सिंह चौहान गोपाल सिंह पवार कुंवर नीरज प्रताप सिंह राठौड़ राहुल बना नितेश सिंह ठाकुर नरेंद्र सिंह भाटी शैलेंद्र सिंह ठाकुर हरेंद्र सिंह चौहान दरबार विक्रांत सिंह *रविनेश सिंह राठौड़* भगवान सिंह राजपूत दरबार सिंह परमार लाल बाबू सिंह राहुल सिंह सोलंकी बना l

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!