कटनी। कटनी ग्राम कैमोरी से टेलीफोन के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कंचनपुर कैमोरी मे एक व्यक्ति अपने खेत वाले कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है इस सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम कंचनपुर कैमोरी पहुंचकर सूचना की तस्दीक करते हुए देखा की एक व्यक्ति अपने कमरे के अंदर जमीन के बिस्तर पर पड़ा हुआ था जिसके सिर के पीछे तरफ गर्दन छाती बाएं हाथ में धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मारने के घाव निशान बने हुए थे जो मौके पर खत्म हो गया था प्रथम दृष्टया धारा 302 आईपीसी का अपराध पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया मौके पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार जैन एसडीओपी श्रीमती मोनिका तिवारी थाना प्रभारी स्लीमनाबाद श्री संजय दुबे एवं थाना स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एसडीओपी महोदय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए मौके पर एफएसएल टीम भी उपस्थित रही जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया मृतक राजेश उर्फ भोला गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता निवासी देवरी हाल कैमोरी
कंचनपुर का पीएम शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद से कराया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है
58 Views
