February 5, 2026

रीठी/कटनी
अवैध उत्खनन पर सरपंच,सचिव को नोटिस जारी कर की नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम अमगवां में नवीन पंचायत भवन के बाजू में किये जा रहे अवैध उत्खनन का मामला मीडिया द्वारा संज्ञान में लाये जाने के बाद रीठी तहसीलदार विजय द्विवेदी के निर्देशन पर नायब तहसीलदार राजेश पांडेय ने गत दिवस हल्का पटवारी के साथ मौके पर चल रहे उत्खनन कार्य का निरीक्षण किया और बिना अनुमति पत्थर तथा मुरुम का उत्खनन होना पाये जाने पर अमगवां पंचायत के सरपंच और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जिस पर जवाब सन्तुष्टजनक नहीं पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की गई ।
बताया जाता हैं कि ग्राम पंचायत अमगवां में नवीन पंचायत भवन के बाजू से ग्राम पंचायत द्वारा पिछले कई दिनों से पत्थर और मुरुम का उत्खनन कार्य खनिज अथवा राजस्व विभाग से बिना अनुमति प्राप्त के चल रहा था।
समाचार प्रकाशन के बाद
मामला संज्ञान में आते ही रीठी तहसीलदार विजय द्विवेदी द्वारा नायब तहसीलदार राजेश पांडेय को हल्का पटवारी आदेश गुप्ता एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने भेजा गया। जहा पंचायत के नवीन भवन के बाजू से 60 फुट चौड़े और 80 फुट लंबे भू भाग पर उत्खनन कार्य पाया गया । जिसपे नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उपस्थित रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों के बयान लेकर पंचनामा तैयार कर उचित कार्रवाई की।

56 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!