February 5, 2026

सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर माल वाहक पलटा.. मटर तोड़ने पाटन जा रही दर्जनों महिलाए बच्चे घायल लगभग 10 गंभीर महिलाओं को जबलपुर रेफर किया गया।

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मजदूर महिलाओं बच्चों से भरे तेज रफ्तार पिकअप मालवाहक के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 दर्जन से अधिक लोग जहां घायल हो गए वही 10 को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।
सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह तेंदूखेड़ा से 3 किमी दूर बम्हौरी घाट पर मालवाहक क्रमांक एमपी 20 GB 3342 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में महिलाओं बच्चों सहित करीब 50 मजदूर लोग सवार थे जो ससना से पाटन जबलपुर मटर तोड़ने के लिए इस मालवाहक पर सवार हुए थे।
मालवाहक पलटने की इस दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम के हालात बनते देर नही लगी। घायल लोग सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद में मौके पर पहुंची 100 डायल एंबुलेंस वाहनों से घायलों को तेंदूखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!