February 5, 2026

Public Holiday in 2022 नए साल में कब-कब रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, देखिए पूरी लिस्ट

Public Holiday in 2022: चंद दिनों बाद नए साल का आगाज होने जा रहा है। नए साल से हर कोई नई शुरुआत करना चाहता है। इस बीच, केंद्र सरकार ने साल 2022 की सभी सार्वजनिक छुट्टियों (Public Holiday in 2022) की लिस्ट जारी कर दी है
सरकारी सूची के अनुसार, आगामी वर्ष के लिए कुल 16 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। राज्य स्तर पर मिलने वाली छुट्टियां इनसे अलग हैं। ये राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले अवकाश हैं। केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से चुनी जाने वाली तीन छुट्टियों के अलावा अनिवार्य रूप से 14 अवकाश होंगे। इन 14 छुट्टियों में से हैं: गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी का जन्मदिन, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस दिवस, दशहरा, दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक का जन्मदिन, ईदुल फितर, इदुएल जुहा, महावीव जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

1 जनवरी, शनिवार: नव वर्ष दिवस

जनवरी, 13 गुरुवार: लोहड़ी

14 जनवरी, शुक्रवार: मकर संक्रांति

26 जनवरी, बुधवार: गणतंत्र दिवस

10 अप्रैल, रविवार: रामनवमी

14 अप्रैल, गुरुवार: महावीर जयंती, अम्बेडकर जयंती

15 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे

3 मई, मंगलवार: ईद-उल-फितर

16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा

10 जुलाई, रविवार: बकरी ईद

9 अगस्त, मंगलवार: मुहर्रम

11 अगस्त, गुरुवार: रक्षाबंधन

15 अगस्त, सोमवार: स्वतंत्रता दिवस

19 अगस्त, शुक्रवार: जन्माष्टमी

31 अगस्त, बुधवार: गणेश चतुर्थी

8 सितंबर, गुरुवार: ओणम

2 अक्टूबर, रविवार: गांधी जयंती

5 अक्टूबर, बुधवार: दशहरा

9 अक्टूबर, रविवार: ईद-ए-मिलाद

24 अक्टूबर, सोमवार: दिवाली

8 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, रविवार: क्रिसमस

62 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!