इंदौर के द्वारकापुरी में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है पांच महिलाएं और तीन युवक पकड़े गए हैं एक महिला यहां देह व्यापार संचालित कर रही थी साथ महिलाएं भी शामिल थीं बाद में पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस मामले में पकड़ी गई महिला सहित अन्य पर कार्रवाई कर रही है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक पप्पू कोचले को सूचना मिली थी कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में महिला द्वारा देह व्यापार का अड्डा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद वे अपने साथी, जिला मंत्री अनिल पाटिल, राजेश राठौर, सचिन प्रजापति और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने शाहरुख निवासी रीवा को पकड़ा। उसने स्वीकार किया कि वह महिला के साथ मिलकर पूरा रैकेट चला रहा था। कमीशन पर वह महिलाओं को बुलाता था। इसके बाद यहां अड्डा संचालित किया जा रहा था यहां जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे तो महिला और उसका साथी शाहरुख हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इसके साथ ही अन्य वर्ग विशेष के युवक भी वहां मौजूद मिले। वे पिटाई न करने की बात कहते हुए पैरों में बैठ गए पप्पू कोचले के मुताबिक, पिछले कई दिनों से यहां युवकों का आना-जाना लगा हुआ था इस दौरान रहवासियों ने उन्हें शिकायत की थी। हालांकि इस मामले में द्वारकापुरी पुलिस पकड़े गए युवकों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मकान मालिक को भी पुलिस इस मामले में आरोपी बना सकती है
बाइट दिशेष अग्रवाल एडिशनल डीसीपी
