अपने भाई राजा रघुवंशी को खोने के बाद विपिन रघुवंशी ने मीडिया के जरिए विवाह बंधन में बंधने वाले युवाओं से अपील की है कि वे वह गलती ना दोहराएं जो राजा से हुई… विपिन ने कहा – ”मैं अपने भाई को तो खो ही चुका हूं, लेकिन देश के सभी युवाओं व उनके माता-पिता से अपील करना चाहता हूं कि जो भी युवक-युवती शादी करने जा रहे हैं, वे शादी से पहले अपने रिश्ते की सार्वजनिक जाहिर सूचना अखबारों के माध्यम से जरूर दें… इससे जिस किसी को भी शादी से कोई आपत्ति होगी वह सामने आ जाएगा… कभी नहीं सोचा था कि हमने जिससे राजा की शादी की वो ही उसकी हत्या कर देगी… अब मैं नहीं चाहता कि जो राजा के साथ हुआ वह किसी और के साथ हो… राजा की हत्या के बाद ही ऐसे और भी मामले सामने आए, जिनमें युवकों की जान चली गई… मेर सभी से कहना है कि किसी भी परिस्थिति में अपने माता-पिता व परिजनों से खुलकर बात करें… अगर रिश्ते में किसी भी प्रकार की कोई उलझन या परेशान हो तो उस पर बात करने में बिल्कुल ना हिचकें..!” मालूम हो कि विपिन इस समय शिलॉन्ग में है, ताकि हाईकोर्ट में शिलोम जेम्स (सबूत छिपाने में मदद करने वाला आरोपी) की जमानत खारिज करवा सकें..!
