दिल्ली में ठगी के एक मामले में फरार चल रहे एक सब इंस्पेक्टर और उसकी महिला एसआई साथी को इंदौर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी बाणगंगा थाना क्षेत्र के सावेर रोड स्थित एमरल्ड सिटी में छिपे हुए थे, जहां से उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से करीब 1 किलो 20 ग्राम सोने के आभूषण और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं
दिल्ली पुलिस द्वारा मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन इंदौर के बाणगंगा इलाके में मिली थी, पकड़े गए आरोपी की पहचान सब इंस्पेक्टर अंकुर और एक महिला एसआई के रूप में हुई है, जो कथित रूप से उसकी साथी बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, दोनों दिल्ली में ठगी के कई मामलों में संलिप्त थे और वहां की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली साइबर पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी, दिल्ली पुलिस को टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से इनकी लोकेशन इंदौर में होने के संकेत मिले थे, इसके बाद इंदौर पहुंची दिल्ली पुलिस ने इंदौर की बाणगंगा थाना पुलिस की सहायता से एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एमरल्ड सिटी से दबोचा गया, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है और दिल्ली में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक दोनों ने दस्तावेजों के जरिये फ्रिज अकाउंट में मोती रकम ट्रांसफर की थी, पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है, इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, फिलहाल दोनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई है और आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है, जहां उनसे आगे की पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर क्राइम ब्रांच
