आज के समय में जहां बड़े-बड़े नेता लोग निजी स्वार्थों के लिए दल और विचारधारा बदल लेते हैं, वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं जो संगठन के प्रति न केवल निष्ठावान रहते हैं, बल्कि अपने समर्पण और कर्मठता से समाज में एक मिसाल कायम करते हैं। ऐसे ही नेताओं में डॉ. अंबेडकर नगर महू विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर का नाम अग्रणी है।
पिगडम्बर ग्राम पंचायत, तहसील महू के निवासी गजेंद्र सिंह राठौर कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी हैं। वे समाज के विकास और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने एक साधारण से कार्यकर्ता के रूप में की और धीरे-धीरे संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए आगे बढ़े। ग्राम पंचायत पिगडम्बर युवा कांग्रेस के सचिव रह चुके, 2 बार ग्राम पंचायत पिगडम्बर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके, धार–महू लोकसभा के जिला महासचिव के पद के बाद मध्यप्रदेश युवा कॉंग्रेस प्रदेश सचिव के पद पर रहे। वर्तमान में अच्छे कार्यो की वजह से संगठन ने दूसरी बार भी महू विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों पर अपनी सेवाएँ सेवाओं के अलावा इसके साथ ही वे राजपूत समाज के युवाओं के सबसे बड़े संगठन इंडियन ग्रुप के भी अध्यक्ष हैं, जिसके अंतर्गत 3000 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने युवा कॉंग्रेस इंदौर जिला ग्रामीण में सदस्यता अभियान के द्वारा क्षेत्रीय युवा को सदस्या दिलवाकर संगठन को अधिक मजबूती दिलाने का कार्य किया एवं इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद के चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश की।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में वे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के प्रबल समर्थक माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और व्यवहार कुशलता के कारण उनके पास कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम है, जो हर बड़े आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाती है। चाहे इंदौर, भोपाल या दिल्ली हो – उनकी उपस्थिति हमेशा पार्टी गतिविधियों में देखी जाती है।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के अभियानों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “भारत जोड़ो यात्रा” अभियान में भी कई दिनों तक सक्रिय भागीदारी निभाकर उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को सिद्ध किया।
सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के धनी गजेंद्र सिंह राठौर का मानना है कि –
“व्यक्ति को संगठन के प्रति सदैव मजबूत और प्रतिबद्ध रहना चाहिए, चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या समाज का कोई भी अन्य क्षेत्र।”
