February 4, 2026
indian-raliway

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब नॉन-एसी यानी स्लिपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी। इसमें चादर, तकिया और पिलो कवर शामिल होगा, जो पूरी तरह स्वच्छ और सैनिटाइज्ड होगा। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिविजन ने स्लीपर क्लास यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 जनवरी 2026 से सैनिटाइज्ड, रेडी-टू-यूज बेडरोल ऑन-डिमांड – ऑन-पेमेंट सेवा शुरू करने की घोषणा की है. यह सेवा भारतीय रेलवे में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके तहत नॉन-एसी स्लीपर यात्री आवश्यकतानुसार बेडरोल का भुगतान कर इसका उपयोग कर सकेंगे. शुरुआत में यह सुविधा 10 ट्रेनों में लागू होगी।
*यात्रियों को कितना देना होगा पैसा*
बेडशीट, एक तकिया और तकिया कवर: 50 रुपये
एक तकिया और तकिया कवर: 30 रुपये
एक बेडशीट: 20 रुपये

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!