मंडीदीप। 29 व 30 नवम्बर 2025 को क्षत्रिय पवार समाज श्री राम जानकी मंदिर, 55 सीढ़ी मंडीदीप में कलश स्थापना का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में 30 नवम्बर को वार्षिक आयोजन भी सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 5,8,10 और 12 के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान केप्टन एल आर पवार के नेतृत्व में बैतूल से पधारे सभी वरिष्ठ जनों श्री बाबूलाल कालभोर,श्री अविनाश देशमुख, श्री सोजरलाल गोहिते,श्री जग्गू भैया बारंगे, श्री विजय बारंगे आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भर्तृहरि चालिसा से किया गया, जिसकी प्रस्तुति श्रीमती और श्री प्रमोद परिहार द्वारा बहुत ही सरस और मधुर लय के साथ की गई।
आयोजन को पवारी संस्कृति का पुट देने के लिए पैलोड़ी पूछी गई और उनका सही उत्तर देने वाले श्रोताओं को गणमान्य सदस्यों के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मंडीदीप ऐसा समाज संगठन है जिसके पास स्वयं का मंदिर, धर्मशाला, मंच, माइक, टेंट का सामान, भोजन पकाने के बर्तन, भट्टी, भोजन की थालियां, टेबल, कुर्सी आदि स्वयं के है।
इस अवसर पर केप्टन श्री एल आर पवार, श्री अविनाश देशमुख और
डा मेघना पवार एमबीबीएस एमडी द्वारा उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ बड़े ही आत्मीय और अपनत्व भाव से सम्पन्न हुआ।
*आपका सुखवाड़ा ई दैनिक और मासिक भारत*
