February 4, 2026

 

इंदौर के भागीरथपुरा में जल कांड से मंत्री और क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं… हालांकि इस मामले में लीपापोती शुरू होने की बातें भी कहीं जा रहीं… दूसरी तरफ विजयवर्गीय को क्षेत्र की गलियां खंगालते हुए लोगों के खासे विरोध का सामना भी करना पड़ रहा… 14वीं मौत के बाद जब मंत्री परिजनों को चेक देने पहुंचे तो परिजनों ने विरोध करते हुए उसे लेने से भी इनकार कर दिया… इधर, इंदौर की उक्त घटना का राष्ट्रीय स्तर पर भी विरोध विपक्ष ने शुरू कर दिया… सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इंदौर की घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि यहां के नगर निगम को आठ बार स्वच्छता का तमगा मिल चुका, बावजूद इसके पीने का पानी इतना खराब है कि लोग उसे पीकर मर रहे और सैंकड़ों बीमार हैं… जो लोग पीने का पानी स्वच्छ नहीं दे सकते, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है..?

*विजयवर्गीय के घर के बाहर बजाई घंटी…*

उधर प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कैलाश विजयवर्गीय के घंटा वाले बयान पर विरोध करते हुए महिला कांग्रेस ने मंत्री के भोपाल स्थित बंगले के बाहर घंटी बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की..!

21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!