धार भोजशाला मामले पर सुप्रीम फैसला आने की खबर है… सुप्रीम कोर्ट ने फैसला आया बसंत पंचमी पर धार स्थित 11वीं शताब्दी के भोजशाला परिसर में पूजा और नमाज दोनों करने का फैसला दिया… पूजा और नमाज दोनों के लिए अलग-अलग स्थान रहेगा… नमाज पढ़ने वालों के लिए विशेष पास जारी होंगे और इनका समय दोपहर 1 से 3 बजे तक ही रहेगा… वहीं पूजा के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है…
*22 आईपीएस के हाथों में धार की कानून व्यवस्था*
उधर, धार भोजशाला विवाद के चलते पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है… 22 आईपीएस जहां कानून व्यवस्था संभालेंगे, तो सीआरपीएफ की आठ कम्पनियां सहित 8 हजार का पुलिस फोर्स भी धार पहुंच चुका है… इंतजाम इतने कड़े हैं कि महज 3 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर होगी… ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की तैनाती है… वहीं इंदौर का भी पुलिस बल धार में झोंका गया..!
