भागीरथपुरा जलकांड तो मीडिया की सुर्खियों में है ही, वहीं अब महू से भी दूषित पानी के चलते करीब 22 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया… खबरों के अनुसार, कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे… अस्पताल में मरीजों से चर्चा कर रहवासियों से भी चर्चा की… दूषित पेयजल से बीमार 9 लोग अस्पताल में उपचाररत होना बताए गए और अन्य का इलाज घर पर ही चल रहा… घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएमएचो डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वस्थ विभाग का अमला मौके पर मौजूद है… क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भी पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की… अब कल सुबह से क्षेत्र में सर्वे भी शुरू होगा और जिन लोगों में किसी तरह के भी लक्षण पाए जाएंगे उन्हें घर पर भी उपचार दिया जाएगा, तो गंभीर अस्पताल में भर्ती होंगे… फिलहाल प्रशासन का कहना है कि गंभीर स्थिति नहीं है, भर्ती मरीजों में भी कुछ लोगों को कल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा..!
