*परिवार नियोजन शिविर में 132 महिलाओं ने पहुंचकर कराया आपरेशन*
बुधवार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगा परिवार नियोजन शिविर
कटनी-रीठी।। ऋषभ पाल
शासन के निर्देशानुसार व जिला चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी बीएमओ डाक्टर बबीता सिंह के अथक प्रयास से क्षेत्र की 132 महिलाओं ने अस्पताल पहुंचकर परिवार नियोजन शिविर में आपरेशन कराया। ठंड को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आपरेशन करवाने
आई महिलाओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किये थे।
49 Views
