February 5, 2026

एसपी के पत्र से मचा बवाल पत्र में एसपी ने दो समुदायो को आतंकवादियों की श्रेणी में रखा

कटनी : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के कटनी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटनी एसपी सुनील जैन का एक पत्र चर्चा में आया है । दरअसल कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने इस पत्र में सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किए थे । पत्र में जारी निर्देशों के बीच कॉलम नंबर 6 में लिखा गया है कि 2 समुदाय को आतंकवादियों की श्रेणी में रखा जाए । ‘ पत्र में दो समुदायों को आतंकवादियों की श्रेणी में रखने के बाद बवाल शुरू हो गया है ।

दरअसल मंगलवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कटनी में अल्प प्रवास था । राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस महकमे को कटनी एसपी सुनील जैन के द्वारा सोमवार को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए गए थे । आतंकवादियों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही पत्र में दो समुदायों का भी उल्लेख कर आतंकवादियों की श्रेणी में रखा गया। पत्र में जारी निर्देशों के बीच कॉलम नंबर 6 में लिखा गया है कि सिख, मुसलमान, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी, एलटीटीई आतंकवादियों पर सख्त नजर रखी जाए। जो चर्चा का विषय बन गया । पत्र को लेकर मचे बवाल के बाद एडिशनल एसपी मनोज केडिया ने कहा कि इसमें संबंधित धर्म के अलग- अलग ग्रुप से आशय था। धोखे से ग्रुप शब्द नहीं आया होगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा इस पत्र के लिए पुलिस प्रशासन खेद व्यक्त करता है और आगे ऐसा नही होगा।

संबंधित कटनी जिले एडिशनल एसपी मनोज केडिया धर्म के अलग- अलग ग्रुप से आशय था। ….धोखे से पत्र में टाइपिंग करते वक्त ग्रुप शब्द नहीं आया होगा।एडिशन एसपी ने यह भी कहा कि यदि इस पत्र से यदि किसी को ठेस पहुँची है तो पूरा पुलिस प्रशासन खेद व्यक्त करता है।

55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!