भाजपा युवा मोर्चा बिलहरी ने जनरल विपिन रावत व शहीद अधिकारियों को दी श्रद्धांजली 


*कटनी,रीठी।।*
रीठी जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत बिलहरी में गत दिवस भाजपा युवा मोर्चा व नागरिकों द्वारा कुन्नूर में सेना का हेलीकाप्टर क्रैश होने के कारण हेलीकाप्टर में सवार भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत समेत उनकी पत्नि व सेना के अन्य अधिकारियों के निधन पर बस स्टैंड परिसर में कैंडल जलाकर नम आंखों से याद करते हुए आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजली सभा में उपस्थित बिलहरी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि विपिन रावत के काबिलियत की बात की जाए तो वो हमारे देश के ऐसे कोहिनूर थे जिनका सेना के आधुनिकिकरण में बड़ा योगदान रहा। इस दौरान बिलहरी भाजपा युवा मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों की उपस्थिती रही।
