* बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकतारैली,
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले बोट दो के लगाए नारे*
*कटनी,रीठी।।*
शासन के निर्देशानुसार व शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मतदान जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए रैली में शामिल बच्चों द्वारा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले बोट दो के नारे भी लगाये गये, और लोगों मतदान करने जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी शहनाज बेगम, शिक्षक मनोज पाल, किरण परोहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
49 Views
