February 5, 2026

Katni Breaking: 6 हजार रूपए रिश्वत लेते नगर निगम का राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

कटनी। लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह नगर निगम कार्यालय में दबिश देते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक को 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा भट्ठा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से नामांतरण कार्य के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। नगर निगम में लोकायुक्त पुलिस की दबिश, नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्वत

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही की। इस कार्यवाही से नगर निगम कार्यालय में हड़कम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कावस जी वार्ड भट्ठा मोहल्ला निवासी सुरेश वंशकार पिता स्वर्गीय काली दीन वंशकार ने अपने माता-पिता के मकान को अपने नाम पर करवाने के लिए नगर निगम में नामातंरण आवेदन दिया था। नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने सुरेश वंशकार से 6 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत सुरेश ने लोकायुक्त पुलिस से की
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच करते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई और आज सुबह जैसे ही सुरेश ने रिश्वत की राशि राजस्व निरीक्षक को दी, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा।
धरपकड़ की कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस कार्य में निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा, आरक्षक गोविंद सिंह राजपूत, आरक्षक विजय बिष्ट, आरक्षक अंकित दहिया एवं आरक्षक ड्राइवर राकेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!