कटनी ॥ नगर निगम कटनी में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक महिला नगर निगम गेट पर बैठकर नौकरी से निकाले जाने का जवाब मांगती रही, पर उसे कोई जवाब नही मिला ! दरअसल पूरा मामला कटनी नगर निगम का है जहां पर एक वृद्ध महिला को कुछ दिनों पूर्व उसे उसकी सेवा समाप्ति के आदेश सौंप दिए गए! जिस से नाराज महिला ने नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकड़े से इस संबंध में जवाब मांगा चाहा जिस पर उसे कोई जवाब नहीं मिला तो महिला नगर निगम के गेट के सामने धरने पर बैठ गई जिसके लिए नगरीय प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी! नगर निगम में एक वृद्ध महिला नौकरी से हटाए जाने को लेकर दो घंटे तक हंगामा चलता रहा ! महिला नगर निगम आयुक्त के ऑफिस कार्यालय के सामने खड़ी होकर आयुक्त से नौकरी से हटाए जाने के कारण को पूछती रही परन्तु नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकड़े महिला को किसी तरह का सही जवाब दिए बिना चलते नजर आए ! इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार मुन्नी बाई कुशवाहा नामक महिला नगर निगम कटनी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थी जो पिछले 15 वर्षों से माली के पद पर कार्य कर रही थी लेकिन उसे कुछ दिन पूर्व अचानक उसकी सेवा समाप्ति का आदेश सुना दिया गया!नौकरी से निकाले जाने पर नाराज महिला ने उच्च पद पर आसीन नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकड़े से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाही परन्तु नगर निगम आयुक्त ने भी महिला को सही जवाब नहीं दिया और वहां से गाड़ी पर बैठ कर चलते नजर आए! आक्रोशित महिला मुन्नी बाई नगर निगम पहुंची और नगर निगम के गेट पर पहुंचकर अपनी न्याय की गुहार लगाती रही!
62 Views
