February 5, 2026

कटनी/बहोरीबंद

जैन अतिशय क्षेत्र बहोरीबंद में विराजमान कर्नाटक केसरी संस्कार प्रणेता 108 आचार्य श्री कुलरत्न भूषण जी के सानिध्य में तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्धारा संचालित विद्या वाटिका में वरक्षारोपड का कार्यक्रम आयोजित हुआ।आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा तीर्थंकर हो,आचार्य हो,साधु हो,संत हो किसान हो जवान हो हर व्यक्ति को जीने के लिए दुनिया मे ऑक्सीजन की जरूरत है ऑक्सीजन देने वाली कोई सम्पत्ति इस दुनिया में है तो वह व्रक्ष,पौधे ही ऑक्सीजन देते है।अन्न के बिना हम 100साल तक जी सकते है,पानी के बिना हम तीस दिन तक जी सकते है परन्तु ऑक्सी जन के अभाव में एक मिनट में जीवन का अंत हो सकता है।ऑक्सीजन देने वाली सम्पत्ति है दुनिया मे है तो वह व्रक्ष व्रक्ष बचाना,लगाना हमारी संस्क्रति है।वर्तमान में वर्षा कम होने का कारण यही है।भारत को अगर समृद्ध भारत बनाना है तो व्रक्ष का पालन पोषण करना जरूरी है।आचार्य भगवन विद्यासागर जी ने पिछले चातुर्मास में जबलपुर जो तिलवारा में पूर्ण आयु का संकल्प लेने का महान कार्य उन्होंने किया भविष्य में ये जो बहोरीबंद में जो 7एकड़ भूमि विधा वाटिका में जो औषधिया पौधे लगाए है,भविष्य में पूर्ण आयु के लिए कच्चा दवा बनकर यंहा से जाकर रोगियों के उपचार
के लिए बने तो जैन आगम में कहा है वायैया व्रत और औषध दान करेगा भविष्य में उसे तीर्थंकर बनने का सौभाग्य भी उस आत्मा को मिलेगा।इसलिए आज विधा वाटिका में आचार्य भगवन की कृपा से और बहोरीबंद जैन समाज,जैन यत्र समाज,बाकल,निवार,पहाड़ी,कटनी जैन समाज सबने मिलकर,शासकीय अतिथि गण इसमें सहाय करके विशेष कर विनय जैन पूर्व एसडीएम सबने इतने अच्छे काम किया,भविष्य में ये जो 7 एकड़ में जो वनस्पति पौधे लगाए ये जीव सुखी बनने के रोगियों के स्वस्थ के लिए दवा बन जाय।आयुर्वेद में साइड इफेक्ट के बिना जड़ मूल के साथ रोग को निर्मूल करने का सामर्थ किसी मे है तो वो आयुर्वेद में है।हमने यंहा आकर देखा विही,बरगद,मोर आँवला जिसे जंगली आंवला बोलते है आदि पहले से लगा हुआ पेड़ है जो 10-15फीट के हो चुके है इसका पालन पोषण करने का संकल्प बहोरीबंद पंचायत ने लिया है।वो बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष राजकुमार जैन,राकेश जैन कक्का ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल बहोरीबंद के सदस्य नितेश जैन,सोहम जैन,शुभ जैन,प्रथम जैन,अदुतीय जैन,डब्बू जैन एवं,बालिका मंडल पहाड़ी ने सहयोग दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रशांत जैन ने किया।संजय जैन बाकल ने गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी
कार्यक्रम में राजकुमार जैन,राकेश जैन कक्का,मनोज जैन,नरेंद्र जैन,आराधना जैन कटनी,संजय जैन सिहोरा,मन जैन,सन्तोष जैन,महेंद्र जैन,विजय जैन,महेंद्र जैन जितेंद्र जैन,दिनेश जैन,नीरज जैन,मनीष जैन,पूर्वी जैन,आदि बड़ी संख्या में बहोरीबंद,बाकल,तेवरी,कटनी,
पहाड़ी के लोग उपस्थित थे।
एडमिन तनवीर अहमद खान की रिपोर्ट

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!