February 5, 2026

Rape अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Rape हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने अपने पति, सास व ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला बॉक्सर का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी में उसके परिवार ने 60 लाख रुपये खर्च किए। अब उसका पति फॉर्च्यूनर गाड़ी, हीरे की अंगूठी और कैश की डिमांड कर रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रिंग सेरेमनी होने के बाद आरोपी पति ने दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोपी ने इस बीच उसका मोबाइल लेकर डाटा अपने फोन व लैपटॉप में ट्रांसफर किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर डाटा वायरल करने की धमकी दी। इस बीच नए साल का उपहार देने के बहाने होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!