February 5, 2026

*भरतपुर के कुंदहा नाला के समीप ट्रक ने धान लोड ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर*


*कटनी/रीठी।।*

धान लोड करके जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर धान लोड ट्रैक्टर ट्राली करीब बीस फिट नीचे नाले में जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देना वाला अज्ञात ट्रक मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग पर रीठी से पांच किलोमीटर दूर भरतपुर गांव के समीप कुंदहा नाला के ऊपर सोमवार की सुबह पन्ना जिले के पिपरिया खुर्द रेपुरा से धान लेकर ट्रैक्टर ट्राली कटनी कृषि उपज मंडी जा रहा थी तभी पीछे से लापरवाह ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर धान लोड ट्रैक्टर ट्राली कुंदहा नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी देते हुए ट्रेक्टर मालिक राजेश लोधी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली समेत पुल के नीचे गिर गई है। जिससे ट्रैक्टर के चालक को सिर और कंधे में गंभीर चोट आई है।जिसे रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। वहीं घटना की सूचना रीठी पुलिस को भी दी गई है।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!