February 5, 2026

जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करारिया चौराहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम कोठीचार खुर्द के पास से 15 पेटी (135 लीटर) देशी मदिरा प्लेन-मसाला अवैध शराब जब्त की। साथ ही, एक काली स्कॉर्पियो (MP09 ZQ 1116) को भी बरामद किया, जिसकी कुल कीमत ₹2,06,500 आंकी गई।

गिरफ्तार आरोपी:

1. शेखर मोंगिया (18) – निवासी लश्करपुर, थाना कोतवाली विदिशा

2. राजीव सेन (18) – निवासी लश्करपुर, थाना कोतवाली विदिशा

3. संजय अहिरवार (30) – निवासी वार्ड नं. 05, मोहनगिरी, विदिशा

मामला दर्ज: पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/2025 के तहत धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चोबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना करारिया चौराहा पुलिस की टीम को विशेष अभियान में लगाया गया था।

थाना प्रभारी मोहम्मद जमीर काजी को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलखेड़ा लश्करपुर की ओर से एक काली स्कॉर्पियो (MP09 ZQ 1116) अवैध शराब लेकर आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोका और तलाशी ली, जिसमें 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन-मसाला शराब बरामद हुई।

मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई में अहम भूमिका:
इस ऑपरेशन में निरीक्षक मोहम्मद जमीर काजी, ASI शांतिलाल ककोडिया, प्रधान आरक्षक युवराज सेंगर, प्रआर बैजनाथ सिंह, आरक्षक सचिन सिसोदिया, आरक्षक रामभरत, आरक्षक पंकज त्यागी, और आरक्षक दीपक गौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!