November 8, 2025
IMG-20250617-WA0431

टिल… ईओडब्ल्यू ने बंगले से लेकर दफ्तर तक को खंगाला…*

इंदौर नगर निगम में ”खेला” करने वाले ”खिलाड़ियों” की कमी नहीं है… ऐसे ही एक और ”खिलाड़ी” के ”कारनामे” आज ईओडब्ल्यू की छापामारी में उजागर हुए… जानकारी के मुताबिक, वर्षों से यहां उद्यान विभाग का काम देख रहे अधिकारी चेतन पाटिल पर आज आर्थिक अन्वेंषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू की गाज गिरी… ईओडब्ल्यू द्वारा जब छापा मारा गया तो बड़ी मात्रा में छुपाई गई सम्पत्ति का तो पता चला ही, वहीं अन्य जानकारी भी हाथ लगी… आज सुबह एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी के आवास पर पहुंची, तो दूसरी ने निगम कार्यालय में दस्तक दी और दस्तावेज खंगाले… टीम को पता चला कि पाटिल ने पगार से कई गुना अधिक सम्पत्ति जुटाई… मालूम हो कि वर्षों से कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए निगम में चेतन पाटिल की ”चैतन्यता” चर्चा में रही है और लम्बे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिल भी रही थी… चेतन पाटिल कुछ भाजपा नेताओं के करीबी भी बताए जाते हैं… फिलहाल सहायक उद्यान अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे पाटिल के यहां टीम को भारी मात्रा में आय से अधिक सम्पत्ति मिलने की आशंका होने के साथ उसकी पड़ताल जारी है..!

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!