November 6, 2025

राजस्थान में सोमवार को एक दिन में कोरोना के 3232 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 18 लोगों की मौत हुई है। 2288 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से घर भेजा गया है। प्रदेश में अब तक 2181 लोगों की मौत होने के साथ ही दो लाख 47 हजार 168 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक 41 लाख 94 हजार 121 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 24,116 है। इस बीच, राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। दो दिन से स्वास्थ्य खराब होने पर सोमवार को जांच कराई गई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फोन कर डॉ.शर्मा के स्वास्थ के बारे में जानकारी हासिल की।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!